cm dhami diwali milan gst maha bachat utsav samayhastakshar

CM धामी ने भाजपा कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह में की शिरकत, कहा– “जीएसटी दरों में कमी से यह दीपावली बनी महाबचत उत्सव”

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दीपावली पर्व पर आयोजित पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, विधायक सुरेश गढ़िया, खजान दास समेत अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। दीपावली के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि दीपावली का यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू की गई है, जिससे व्यापारिक वातावरण अधिक आसान हुआ है। जीएसटी दरों में कमी आने से इस बार की दीपावली को उन्होंने “महाबचत उत्सव” के रूप में मनाया जाना बताया। इससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बड़ा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है। अब भारत केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी 2028 तक भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वदेशी उत्पाद अपनाकर “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर बनेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अंत में मुख्यमंत्री धामी ने सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत के इस संकल्प को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाया जाए, ताकि राज्य और देश दोनों विकास के मार्ग पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ सकें।

More From Author

cm dhami dhanvantari mahotsav ayurveda samayhastakshar

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया

dehalchauri kanda mela samayhastakshar

श्रीनगर गढ़वाल का प्रसिद्ध मंजूघोषेश्वर महादेव कांडा मेला 22 और 23 अक्टूबर को।