श्रीनगर गढ़वाल।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल श्रीनगर में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ हुआ।

कुमारी अलका ने कहा कि 12 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व पोलियो दिवस पर पल्स पोलियो अभियान एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल बच्चों को प्रतिरक्षा मिलती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और विधिक अधिकारों की जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उन्हें स्वस्थ रखना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। पल्स पोलियो अभियान से उत्तराखंड के हर बच्चे को पोलियो मुक्त रखने का लक्ष्य हासिल होगा।

विश्व पोलियो दिवस 2025 का थीम “Women Lead the Way to a Polio-Free World” है, जो महिलाओं की भूमिका पर केंद्रित है। भारत में पल्स पोलियो अभियान से 99.9% कवरेज हासिल हुआ है।
कार्यक्रम में संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी नितिन अग्रवाल, श्रीनगर रोटरी सचिव संजय सिंह रावत, डॉ. अजय गोयल, डॉ. हरीश भट्ट, डॉ. शुभम बंगवाल, डॉ. दीक्षा, एडवोकेट भूपेंद्र पुंडीर, उषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, बृजेश भट्ट, अनूप घिल्डियाल, ओम प्रकाश गोदियाल, राकेश आहूजा, फार्मासिस्ट काला, पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, प्रीति बिष्ट, प्रकाश नेगी, रोशनी देवी, प्रियंका रॉय, मानव बिष्ट, आनंद भारती उपस्थित रहे।