baikunth-chaturdashi-mela-shrinagar-pauri-police-suraksha-vyavastha

श्रीनगर के बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ रही भीड़, सुरक्षा और यातायात संभालने में दिन-रात जुटी है पौड़ी पुलिस।

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। श्रीनगर में लगे बैकुंठ चतुर्दशी मेले में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के लिए पौड़ी पुलिस दिन-रात डटी हुई है। मेला परिसर से लेकर प्रमुख रास्तों तक पुलिस बल तैनात किया गया है।

skynet school banner

मेले में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मेला परिसर, आवागमन के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर फोर्स लगाया है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस की जिम्मेदारी में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ को संभालना और यातायात चलाना शामिल है। मेले में जाम न लगे, इसके लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस लगातार नजर रख रही है। वाहनों को सुचारू तरीके से निकाला जा रहा है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अनहोनी न हो। पुलिस का कहना है कि मेला खत्म होने तक यह व्यवस्था इसी तरह जारी रहेगी। मेले में आए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

More From Author

do-sawar-do-helmet-abhiyan-kotdwar-ssp-sarvesh-panwar

कोटद्वार में सड़क पर उतरे एसएसपी, पीछे बैठने वालों को बांटे हेलमेट।