Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 1 Dec 2024 02:16 PM बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड इकाई की प्रस्तुति आए अवध श्रीराम का विमोचन किया गया। इस स्मारिका के संपादक डॉ. अरुण सज्जन हैं, जबकि सह संपादक के रूप में डॉ. संगीता नाथ और कवि राकेश कुमार ने योगदान दिया है। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय भी शामिल हुए। इसके अलाचा बिष्टूपुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा साकची मंडल के मनोज सिंह, शत्रुघ्न गिरी, सुनील सिंह व अन्य ने विधायक सरयू राय को जीत की शुभकामनाएं दी। दोपहर में डिमना के हरिओम नगर में सम्मान समारोह का आयोजन कर उनका स्वागत किया गया। साउथ प्वाइंट स्कूल मानगो में भी उनके लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इधर, विधायक सरयू राय की जीत की खुशी में उनके समर्थक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को मानगो बस स्टैंड में लड्डू वितरण किया।तुलसी भवन में आए अवध श्रीराम का विमोचन
बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड इकाई द्वारा ‘आए अवध श्रीराम’ स्मारिका का विमोचन किया गया। संपादक डॉ. अरुण सज्जन हैं। विधायक सरयू राय ने समारोह में भाग लिया, जहां…
तुलसी भवन में आए अवध श्रीराम का विमोचन
तुलसी भवन में आए अवध श्रीराम का विमोचन बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड इकाई द्वारा 'आए अवध श्रीराम' स्मारिका का विमोचन किया गया। संपादक डॉ. अरुण सज्जन हैं। विधायक सरयू राय ने समारोह में भाग लिया, जहां... Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर Sun, 1 Dec 2024 02:16 PM बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन