उत्तराखंड

श्रीनगर बार एसोसिएशन ने बख्तावर सिंह रौथान के निधन पर जताया शोक

श्रीनगर बार एसोसिएशन ने बख्तावर सिंह रौथान के निधन पर जताया शोक

श्रीनगर गढ़वाल।

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह रौथान के पिता स्वर्गीय बख्तावर सिंह रौथान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। अनूप श्री पांथरी ने कहा कि बख्तावर सिंह रौथान एक सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। श्रीनगर के सामाजिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उनके निधन से ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने भी बख्तावर सिंह रौथान के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करती है। इस दुखद मौके पर बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता 28 अगस्त 2025 को न्यायिक कार्यों से दूर रहे।

शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, पूर्व सह-सचिव प्रदीप मैठाणी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, महेंद्र पाल सिंह रावत, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व महासचिव विकास पंत, परमानंद मैठाणी, सह-सचिव देवी प्रसाद खरे, सुनीता भंडारी, पंकज बहुगुणा, क्षेत्रपाल सिंह भंडारी, अनुज रावत, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, ओम प्रकाश मैठाणी, बलवीर सिंह रौतेला, आरपी थपलियाल, राजेश जैन, आनंद सिंह बुटोला, रतन सिंह बिष्ट, नितेश, भारती, गौरव उपाध्याय, भूपेंद्र पुंडीर, विकास कठैत, कविता मेवाड़, सोनाली जैन सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Shares: