उत्तराखंड

देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

देहरादून:

 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम.) कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने बताया कि इस नवाचार योजना के तहत देहरादून नगर निगम के मलिन बस्तियों में 20 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की ज्यादा आवश्यकता है। इन शिविरों में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

उन्होंने कहा, “इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों के निवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और उपचार करेंगे। साथ ही, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।”

 

मिशन निदेशक ने आगे कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी जिन्हें स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। यह पहल विशेष रूप से उन परिवारों के लिए लाभदायक होगी जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।”

 

इस योजना की सफलता के बाद, इन शिविरों का आयोजन राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में भी किया जाएगा, जिससे व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाया जा सके।

 

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम:

 

  • 18-12-2024 – संजय कॉलोनी
  • 23-12-2024 – डीएल रोड
  • 28-12-2024 – चुक्खूवाला
  • 2-1-2025 – बिंदाल बस्ती
  • 6-1-2025 – कुसुम विहार
  • 10-1-2025 – दून विहार
  • 14-1-2025 – सत्तोवाली घाटी
  • 18-1-2025 – मुस्लीम बस्ती
  • 22-1-2025 – बिहारी बस्ती
  • 25-1-2025 – देहराखास
  • 30-1-2025 – नगर निगम कॉलोनी
  • 6-2-2025 – राजीवनगर
  • 8-2-2025 – सिंगल मंडी
  • 11-2-2025 – जैन प्लॉट
  • 14-2-2025 – चिढोवाली
  • 17-2-2025 – पथरिया पीर
  • 18-2-2025 – रांझावाला
  • 20-2-2025 – गुजरारा मानसिंह
  • 24-2-2025 – सेवला कलां
  • 27-2-2025 – नकरौंदा

 

समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ये शिविर न केवल निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार लाएंगे।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.