श्रीनगर। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम राणावत को मेडिकल हेल्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया (पीएमसीआई) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। श्री राणावत को बोर्ड ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, जिससे अटल भारत सम्मान फाउंडेशन का गौरव बढ़ा है। इस सम्मान के लिए राम राणावत ने पैरामेडिकल बोर्ड का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन कई वर्षों से देश के निराश्रित, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर काम कर रहा है। श्री राणावत के नेतृत्व में, फाउंडेशन के सदस्य भारत के विभिन्न राज्यों में समाज के उत्थान के लिए सामाजिक सेवा में लगे हुए हैं। समाज की सेवा और मेडिकल हेल्थ के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए, पीएमसीआई ने श्री राणावत को यह महत्वपूर्ण पद प्रदान किया है।
इस नई जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए, राणावत ने कहा कि वे देश में पैरामेडिकल क्षेत्र को और आगे बढ़ाएंगे और युवाओं को इस क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बोर्ड का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे इस पद के साथ आई जिम्मेदारी का पूरी लगन से निर्वाह करेंगे।
श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मोहन लाल जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर काला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गब्बर सिंह भंडारी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश जैन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिमा देवल, प्रदेश प्रभारी वासुदेव कंडारी, महामंत्री राजगीता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दानू, फाउंडेशन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष दिनेश भण्डारी, जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंधवाल, रोहित डिमरी, बुद्धिबल्लभ ममगांई, वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप बंसल, जयप्रकाश, रंजना गुंसाई, पवन बंसल, सुखबीर रौतेला, मनीषा भण्डारी, विपेन्द्र सिंह बिष्ट,अभिषेक घिल्डियाल आदि ने खुशी जताते हुए राम राणावत को बधाई दी है और इस सम्मान को अटल सम्मान फाउंडेशन परिवार के लिए खुशी का क्षण बताया है।