उत्तराखंड

प्रयास फाउंडेशन ने किया वस्त्र वितरण, कांग्रेस नेता रहे मौजूद

रुड़की।

दो दिवसीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

नेहरू नगर: ‘प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट’ ने आज नेहरू नगर में दो दिवसीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ़ करते हुए कहा, “संस्था द्वारा जन सेवा के उद्देश्य से किया गया यह कार्य सराहनीय है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इसके लिए प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी बधाई के पात्र हैं।”

मुख्य अतिथि राजेंद्र चौधरी ने भी ट्रस्ट के कामों को सराहा और कहा, “ट्रस्ट के माध्यम से सार्थक प्रयास करते हुए जनसेवा करने का मौका मिलता है। राजनीति से ऊपर उठकर इस तरह की संस्थाओं को अपना सहयोग का प्रदान करना चाहिए।”

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने बताया कि ट्रस्ट से विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले परोपकारी व्यक्तियों को सदस्य बनाकर ट्रस्ट जनहित के कार्य करता है। उन्होंने कहा, “ट्रस्ट सभी परोपकारी सज्जनों का धन्यवाद करता है। आगे भी इसी तरह के जनहित के कार्य ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाएंगे।”

कार्यक्रम में डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल, अमित त्यागी पत्रकार, नरोत्तम त्यागी एडवोकेट, भूषण त्यागी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस, हर्षवर्धन शर्मा, नीरज अग्रवाल, गोविन्द राणा, सहदेव त्यागी, संतोष कुमार राय, जसवीर फौजी, पंकज त्यागी, राजवीर त्यागी, अनुराग त्यागी, धीरज त्यागी एडवोकेट, आदेश त्यागी, विजय परमार प्रदीप प्रजापति आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.