उत्तराखंड

राणा बने ब्लॉक प्रशासक मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष, अफवाहों को बताया झूठा प्रचार

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

देहरादून: धामी सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों और प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले के बाद, ब्लॉक प्रशासक कोर कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन की बैठक में द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र सिंह राणा को सर्वसम्मति से प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मंडल का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष चुने जाने पर महेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायती राज अधिनियम के नियमों के तहत सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त किया है और कुछ लोग सरकार की छवि खराब करने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं।

इस अवसर पर भीमताल से डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चौहान आदि के साथ-साथ हर जिले के ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जनहित में काम करने का संकल्प:

प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों ने कहा कि वे ग्रामीण स्तर से लेकर जिला और शासन स्तर तक जनहित और जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा से लागू करेंगे। प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत) को प्रशासक नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।

बैठक से पहले, सभी उपस्थित ब्लॉक प्रमुखों ने राणा को फूल मालाओं से हार्दिक अभिनंदन किया और हर जिले के प्रमुखों को प्रशासक मंडल में चयनित और नामित किया गया।

 

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.