उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में नए अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष नियुक्त

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति में नए अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पौड़ी गढ़वाल के हेमंत द्विवेदी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चमोली के ऋषि प्रसाद सती और रुद्रप्रयाग के विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या और समिति के कार्यों के विस्तार को देखते हुए पहली बार दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे यात्रा का बेहतर प्रबंधन, कुशल संचालन और समन्वय सुनिश्चित होगा। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय प्रतिनिधित्व देकर निर्णय प्रक्रिया को तेज करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री धामी ने हेमंत द्विवेदी, ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों के अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति मिलेगी। दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति तीर्थ क्षेत्रों के संचालन, समन्वय और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम बद्री-केदार धामों के प्रबंधन को और सशक्त व पारदर्शी बनाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.