उत्तराखंड

15 हजार से अधिक लोगों ने उठाया हिमालयन अस्पताल की निशुल्क सुविधा का लाभ

ऋषिकेश।

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रही निशुल्क सामान्य ओपीडी सेवा से 15000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। यह निशुल्क सुविधा 31 जनवरी तक जारी रहेगी।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि 1 जनवरी से शुरू हुई इस सुविधा के तहत रोगियों को निशुल्क पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। 31 जनवरी तक हिमालयन अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी। यह सेवा सुबह 8.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी।
डॉ. धस्माना ने बताया कि हर साल 4 लाख से अधिक मरीज उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल आते हैं। गुणवत्तापरक और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण यहां लाखों मरीजों का विश्वास है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाने की सलाह दी।
हेल्पलाइन नंबर जारी:
अस्पताल में आने वाले रोगियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0135-2471202 और 8194009605 पर संपर्क किया जा सकता है।
निशुल्क सामान्य ओपीडी सेवा:
डॉ. धस्माना ने जानकारी दी कि जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, छाती एवं श्वांस, त्वचा, स्त्री एवं प्रसूति, कान, नाक, गला (ईएनटी), नेत्र, बाल, मनोरोग की ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का निशुल्क पंजीकरण और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.