उत्तराखंड

दीपक पुंडीर को भावभीनी श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया एलान, सामुदायिक भवन और प्रतिमा से होगा स्मरण

दीपक पुंडीर को भावभीनी श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया एलान, सामुदायिक भवन और प्रतिमा से होगा स्मरण

देहरादून।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Cabinet Minister Ganesh Joshi) ने आज देहरादून के गुनियाल गांव स्थित बहुउद्देशीय भवन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिवंगत दीपक पुंडीर (Late Deepak Pundir) की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री जोशी ने दिवंगत दीपक पुंडीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

क्षेत्र के सच्चे जनसेवक थे दीपक पुंडीर : कैबिनेट मंत्री जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भावुक होते हुए कहा कि दीपक पुंडीर हमेशा अपने क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा, “उनका जाना न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। वे एक सच्चे जनसेवक थे। उनकी कमी की पूर्ति संभव नहीं है।” इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पुरकुल गांव में लगभग 03 करोड़ रुपये की लागत (cost of 03 crore rupees) से बनने वाले निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का नाम स्वर्गीय दीपक पुंडीर के नाम पर रखा जाएगा, और उनकी स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भी की संवेदना व्यक्त, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शोक संदेश प्रेषित कर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुंडीर परिवार ने जताया आभार

दीपक पुण्डीर अपने पीछे अपनी पत्नी सीमा पुण्डीर, दो पुत्रियां प्रियांशी एवं प्राची, भाई मदन सिंह पुण्डीर सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मसूरी मंडलाध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन भाजपा मसूरी मंडल की महामंत्री किरन जवाड़ी ने किया।

विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता एवं दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, कैंट विधायक सविता कपूर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, राज्यमंत्री (दर्जप्राप्त) कैलाश पंत, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, अजीत चौधरी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, दिनेश प्रधान, मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, आर.एस. परिहार, निरंजन डोभाल, जोगिंदर पुंडीर, नैन सिंह पंवार, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत दीपक पुंडीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shares: