उत्तराखंड

देहरादून में मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

देहरादून।

 
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने न सिर्फ भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।

 

उन्होंने आगे कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए दुनिया के सामने खिड़कियां खोलीं और आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए।

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी दिवंगत डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री एवं राजनेता को खो दिया है। उन्होंने उल्लेख किया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए गए।

 

शोक सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए योगदान अतुलनीय है, साथ ही उनके पहले कार्यकाल में भारत-अमेरिका परमाणु समझौता दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। शोक सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

 

शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री महेंद्र नेगी, महामंत्री नवीन जोशी, डॉक्टर जसवंत सिंह गोगी, आनंद सिंह, सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.