उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात, राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया खुलासा

देहरादून:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी करने का गौरव उत्तराखंड को मिला है। यह खेल महापर्व 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलेगा, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए 10 हजार से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में इस विशाल खेल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और यहां के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अल्मोड़ा के डीनापानी में हाई एल्टीट्यूट सेंटर के निर्माण और प्रत्येक विकासखंड में बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल स्थापना के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। साथ ही, देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस स्केटिंग रिंग के संचालन और नई टिहरी के शिवपुरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की मांग की गई। इसके अलावा, चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वॉल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया।
केंद्रीय खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
अंत में, मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावों की स्वीकृति से प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ेगा।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.