श्रीनगर।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सुबह 7 बजे श्रीनगर न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका, जो तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष भी हैं, के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्र किया गया। इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। साथ ही, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की अपील की गई और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

इस स्वच्छता अभियान में संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी, अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला, अधिवक्ता रतन सिंह बिष्ट, पीएलवी सदस्य प्रियंका रॉय, न्यायालय कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर), ज्योतिष घिल्डियाल, हिरदेश कुमारी (आशुलिपिक), आनंद प्रसाद भारती, अंशुला देवी रौथान सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट प्रयास किया।
