उत्तराखंड

रुड़की में भाजपा की नई कमान: डॉ. मधु सिंह बनीं जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर

रुड़की:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रुड़की में एक नया इतिहास रच दिया है। पार्टी की जुझारू और समर्पित नेत्री डॉ. मधु सिंह को हाईकमान ने रुड़की भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उत्साह का माहौल बन गया। गंगनहर किनारे बने जिला कार्यालय पहुंचीं डॉ. मधु सिंह का कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया गया।
skynet public school, agency mohalla, srinagar garhwal
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी ने यह बड़ा तोहफा देकर मातृशक्ति को सम्मान दिया है। उनका मानना है कि डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में न सिर्फ महिलाओं का बल्कि पार्टी के हर वर्ग का मनोबल बढ़ेगा और भाजपा के प्रति जागरूकता में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको बता दें कि डॉ. मधु सिंह पिछले 30 सालों से मंगलौर विधानसभा में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में उनकी जोरदार भागीदारी रही है।
डॉ. मधु सिंह की इस नई जिम्मेदारी से रुड़की के साथ-साथ मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, लंढौरा और पीरान कलियर विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक छाई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रवीण संधू, ध्रुव गुप्ता, अनुराग त्यागी, पंकज नंदा, बृजेश त्यागी एडवोकेट, डॉ. आशुतोष सिंह, चंद्रप्रकाश बाटा, अनीस अहमद, दीपक पांडे, अफजल अली, जमीर अहमद अंसारी, अनीश गौड़, प्रतिभा चौहान, रीना अग्रवाल, रश्मि चौधरी और सावित्री मंगला जैसे प्रमुख चेहरे शामिल रहे।

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.