बार कौसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट एवं बार एसोसिशन,श्रीनगर के सरंक्षक अनूप श्री पांथरी ने जयदेव सडाना पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अनूप श्री पांथरी ने कहा मै प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देने व परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। अनूप श्री पांथरी ने कहा कि जयदेव सडाना बहुत ही सहज हदय व्यक्ति थे। उन्हे उनके सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा उनके निधन से श्रीनगर शहर में सामाजिक सरोकारों में शून्यता परिलक्षित होनी स्वाभाविक है श्रीनगर के सभी सामाजिक एवं विकास कार्यों में उनका अहम योगदान होता था।उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई हैं जिसका भरा जाना असम्भव हैं।
बार एसोसिशन श्रीनगर के समस्त अधिवकताओं नें जयदेव सडाना पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश जोशी डा.शंकर काला एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,सचिव ब्रहमानन्द भट्ट,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा,पूर्व सचिव विकास पन्त,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी कृष्णानन्द मैठाणी,ओम प्रकाश मैठाणी देवी प्रसाद खरे,बलबीर सिंह रौतेला पूर्व सह सचिव एडवोकेट प्रदीप मैठाणी सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सूबोध भट्ट आनन्द सिंह बुटोला,नितेश भारती,विकाश कठैत आदि शामिल थें।