बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने प्रख्यात पर्यावरणविद् व पद्म भूषण से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष परमेश जोशी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, सह-सचिव देवी प्रसाद खरे, पूर्व सह-सचिव प्रदीप मैठाणी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, पूर्व सचिव विकास पंत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, बलवीर सिंह रौतेला, ओमप्रकाश मैठाणी, नितेश भारती, सुनीता भंडारी, राजेश जैन, विवेक जोशी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।