उत्तराखंड

उत्तरकाशी: भारी बारिश (Monsoon Flooding) से स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने शुरू किए राहत कार्य

उत्तरकाशी: भारी बारिश (Monsoon Flooding) से स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने शुरू किए राहत कार्य

उत्तरकाशी।

देर रात हुई भारी बारिश (**Monsoon Flooding**) के बाद उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। नदी का पानी मोटर पुल के ऊपर बहने लगा, जिससे पूरा कस्बा पानी में डूब गया। लगातार बारिश और मलबे के कारण जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

कुछ दिन पहले भी यह क्षेत्र बाढ़ की चपेट में था, लेकिन स्थिति सामान्य होने से पहले ही खतरा फिर बढ़ गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला पानी में डूब गया है। स्कूल परिसर भी पूरी तरह पानी से भर गया, जिससे स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्यानाचट्टी के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारदचट्टी सहित कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया है। गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास भूस्खलन (Monsoon Flooding) से बंद है। मार्ग को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।

Shares: