श्रीनगर गढ़वाल
अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर आज 22 अप्रैल 2025 को एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की अध्यक्षता सिविल जज कुमारी अलका ने की, जो तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष भी हैं।

रैली में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, संरक्षक श्री अनूप श्री पांथरी, अधिवक्ता सुबोध भट्ट, नितेश भारती और अन्य वकील शामिल हुए। इसके अलावा, न्यायालय के सभी कर्मचारी और पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल, रोशनी रतूड़ी, प्रकाश नेगी आदि भी मौजूद रहे।
रैली के दौरान सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने लोगों को पृथ्वी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने आम लोगों को पृथ्वी के संरक्षण से संबंधित पंपलेट बांटे और धरती के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी।