Sidkul police station recently achieved great success by arresting two accused involved in drug trade in two separate cases.
हरिद्वार:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को लेकर जारी प्रतिबद्धता के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशानुसार, जनपद को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में सिडकुल थाना पुलिस ने हाल ही में दो अलग-अलग मामलों में नशे के धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 29.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इन दोनों मामलों में पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले से ही गंभीर अपराधों में लिप्त थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
———————————–
पहला मामला: 15.50 ग्राम स्मैक के साथ मोनू गिरफ्तार……
सिडकुल थाना अध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रामनगर कॉलोनी तिराहे के पास एक आरोपी को 15.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धरदबोचा। आरोपी की पहचान मोनू पुत्र रमन के रूप में हुई, जो वर्तमान में रामनगर कॉलोनी, नियर डेंसो चौक, सिडकुल हरिद्वार में रह रहा था। उसका स्थाई पता ग्राम अलावलपुर माजरा, थाना भौरा कला, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।
———————————–
दूसरा मामला: 14.01 ग्राम स्मैक के साथ शाहिद गिरफ्तार……
सिडकुल पुलिस ने केविन केयर तिराहा, रोशनाबाद क्षेत्र से एक अन्य आरोपी शाहिद पुत्र अलीशेर को 14.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम रोशनाबाद, निकट जामा मस्जिद, थाना सिडकुल का निवासी है। जिसके खिलाफ पूर्व में थाना सिडकुल पर एनडीपीएस के तहत कई मुकदमे दर्ज है। थानाध्यक्ष भंडारी ने बताया दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।